भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सरकारी बस के ड्राइवरों के साथ मारपीट का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को तिलकामांझी सरकारी बस स्टैंड में बस लाने के क्रम में तिलकामांझी चौक के पीछे कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि कुछ निजी बस चलाने वाले लोगों के आदमी सरकारी बस के आगे चलने का अक्सर विरोध करते हैं। इस वजह से चिह्नित कर सरकारी बस ड्राइवरों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। हालांकि इस मारपीट की घटना को लेकर सरकारी बस ड्राइवर ने मामला दर्ज नहीं करवाया है। इस तरह की शिकायतें अक्सर पुलिस के वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आ रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...