पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर। नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व संत मरियम स्कूल के चेयरमैन ने बुधवार को स्कूल बस चालकों व परिचालकों के साथ बैठक कर बच्चों को सुरक्षित स्कूल लाने व ले जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि बच्चे किसी भी समाज के अमूल्य धरोहर हैं। अभिभावक स्कूल को दूसरा घर समझकर अपने लाड़ले को विद्यालय के हवाले करते हैं। ऐसे में बच्चों की पुख्ता सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि शासन से निर्धारित गाईड लाईन के तहत बच्चों का स्कूल लान व वापस घर पहुंचाने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। इस दौरान उन्होंने सभी को अंग वस्त्र पहनाकर उनको सम्मानित किया। मौके पर स्कूल वाहन प्रबंधक राजेश राय, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.