सहारनपुर, फरवरी 20 -- छुटमलपुर रोडवेज डिपो में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में यात्रियों से अच्छा व्यवहार करने एवं यातायात नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। छुटमलपुर रोडवेज डिपो के एआरएम अभिषेक सिंह ने कहा कि सभी चालकों परिचालकों को यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार, नशा मुक्त ड्राइविंग, और सड़क हादसों को कम करने के लिए ब्लैक स्पॉट सुधार पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यात्रियों को उनके गंतव्यों तक सुरक्षित पहुंचाना निगम कर्मचारियों की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही चालकों परिचालकों को अपने वाहनों की फिटनेस, निर्धारित गति सीमा तथा गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। केंद्र प्रभारी विजय पाल ने अनुशासन का पालन करने,ओवरस्पीडिंग से बचने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने के निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.