लातेहार, फरवरी 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार में वर्ष 2026 के चुनाव की तिथि घोषित होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को मतदान एवं 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। इसी क्रम में नगर पंचायत चुनाव को लेकर आमजन की सोच, अपेक्षाओं एवं सुझावों को जानने के उद्देश्य से हिंदुस्तान अखबार के प्रतिनिधि द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में बस चालकों और यात्रियों से संवाद किया गया। संवाद के दौरान बस चालक एवं यात्रियों ने नगर से जुड़ी जमीनी एवं मूलभूत समस्याओं को खुलकर सामने रखा और आने वाले नगर अध्यक्ष व वार्ड प्रतिनिधियों से अपनी अपेक्षाएं साझा कीं। बस चालक और यात्रियों ने एक स्वर में कहा कि इस बार नगर अध्यक्ष पद के लिए ऐसे योग्य, ईमानदार एवं जनसमस्याओं के प...