मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रामदयालु में सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार सेना का रिटायर जवान सुरेंद्र कुमार (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। घायल जवान कांटी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार बस कंडक्टर द्वारा गुटखा थूकने को लेकर पहले बस कंडक्टर और सेना के जवान के बीच तीखी बहस हुई थी। जिस कंडक्टर से बहर हुई थी, उसी की बस की चपेट में आने से जवान घायल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बस को जब्त कर लिया है। सदर थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आवेदन का इंतजार है। आवेदन आते ही कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.