उन्नाव, अप्रैल 20 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के कानपुर-लखनऊ हाईवे स्थित गहिरा गांव के पास शुक्रवार देर रात सड़क पार कर रहे अज्ञात अधेड़ के बस की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की शिनाख्त न होने से पुलिस ने जांच बाद मच्र्युरी में रखवा दिया है। कानपुर लखनऊ हाइवे स्थित औद्योगिक क्षेत्र गहिरा के निकट शुक्रवार देर शाम पैदल सड़क पार कर रहा अधेड़ लखनऊ की ओर से आ रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे रात जिला अस्पताल की इमर्जेंसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदरका चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो सकी है। बदरका चौकी प्रभारी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि पहचान न होने से शव को मच्र्युरी में रखवा दिया गया है। पहचान कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.