शामली, मार्च 25 -- थाना क्षेत्र के कैराना मार्ग स्थित आल्दी बस स्टैंड के निकट प्राइवेट बस की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार एक युवक घायल हो गया। और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सोमवार को सहारनपुर जनपद के कस्बा ननौता निवासी सागर पुत्र विनोद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर साबा कैराना की ओर जा रहा था। मोटरसाइकिल सवार जैसे ही थाना क्षेत्र के आल्दी बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रही प्राइवेट बस ने अपनी चपेट में ले लिया। बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। और मोटरसाइकिल बस के नीचे आने से क्षतिग्रस्त हो गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।राहगीरों ने हादसे की जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.