मऊ, अक्टूबर 1 -- मऊ। जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत रस्तीपुर के पास बुधवार की शाम को तेज रफ्तार बस और पिकअप वाहन में आमने-सामने भिड़न्त हो गई। इसमें चालक समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्राइवेट बस नगर क्षेत्र के भीटी से कासिमाबाद की तरफ जा रहा था, इसी दौरान सामने से अचानक तेज रफ्तार पिकअप वाहन आ गया। प्राइवेट बस और पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़न्त हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। साथ ही साथ बस चालक शेषनाथ और पिकअप वाहन चालक सुनील कुमार साहनी समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय पुलिस और आसपास के लोग काफी संख्या में पहुंच गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.