भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बीते दो दिन से दिन का पारा तो बीते 24 घंटे से रात के तापमान में गिरावट का रुख है। दिन-रात के तापमान में बढ़े अंतर के कारण मध्यम गति से पछुआ हवा चल रही है। जिससे दिन का मौसम शुष्क तो रात सर्द हो चुकी है। आर्द्रता कम होने से रात में नमी तकरीबन खत्म हो चुकी है और सुबह में बहुत हल्का कोहरा रह गया है। रात से ज्यादा इन दिनों सुबह में ठंड का एहसास हो रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो शनिवार को ही रात में ठंड का एहसास रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे रातों से ठंड गायब होने लगेगी। दिन का पारा 0.7 डिसे आया नीचे तो रात का 2.1 डिसे लुढ़का बीते दो दिनों में दिन का पारा 3.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़क चुका है। जबकि बीते 24 घंटे में दिन का पारा 0.7 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 2.1 डिग्री सेल्सियस लुढ़क ...