भागलपुर, नवम्बर 14 -- इन दिनों रात का सर्द मौसम लोगों को ठिठुरा रहा है तो दिन में खिली धूप से मौसम सामान्य हो चला है। गुरुवार को भी दिन में सूरज की चमक से दिन का मौसम शुष्क और सुहाना बना रहा तो वहीं दिन ढलने के बाद सर्द पछुआ हवा ने रात के मौसम को सर्द बना दिया। बुधवार की तरह ही गुरुवार का मौसम रहा। हालांकि भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो शनिवार से मौसम बदलेगा। कोहरे या धुंध सुबह में छाया रहेगा तो दिन के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। बीते 24 घंटे में दिन का पारा 0.3 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया तो वहीं बुधवार की तरह ही गुरुवार को रात का पारा 14.3 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 1.4 डिग्री सेल्सियस व 4.8 डिग्री सेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.