महाराजगंज, अगस्त 11 -- महराजगंज, निज संवाददाता। रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त में महिलाओं एवं लड़कियों को यात्रा कराने के लिए रोडवेज ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए डिपो ने 66 बसों को सड़क पर उतार दिया। लेकिन महिलाओं एवं लड़कियों की भीड़ के कारण गहमागहमी बनी हुई है। रविवार को नगर के बस अड्डे पर लोगों को आने-जाने में खूब दिक्कत हुई। बस अड्डे पर दोपहर में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बस में चढ़ने के लिए लोगों में खूब धक्का-मुक्की हुई। यात्रा के दौरान बस अड्डे पर रोडवेज बस के लिए महिलाओं, लड़कियों और पुरुषों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ा। महराजगंज-गोरखपुर, महराजगंज-ठूठीबारी मार्ग के लिए महिलाओं की भीड़ अधिक रही। एआरएम सर्वजीत वर्मा ने बताया कि जिले के सभी मार्गों के लिए रोडवेज बस लगाए गए थे। पर इन दो मार्गों के लिए महिलाओं की संख्या...