सहारनपुर, फरवरी 9 -- गागलहेड़ी कस्बे के गांव ढाल्ला माजरा के बस अड्डे पर सोमवार दोपहर दो वर्गों के युवकों के बीच हुए विवाद से तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए शांति व्यवस्था कायम की और कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में लिया। गांव ढाल्ला माजरा निवासी अजय सैनी सोमवार दोपहर करीब तीन बजे बस अड्डे से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बस अड्डे के पास एक प्रतिष्ठान पर खड़े दूसरे वर्ग के कुछ युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे, जिस पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थाना प्रभारी अमित नगर ने बताया कि दो पक्षों में विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को शांत कराया। कुछ शरारती तत्वों को हिरासत में लिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.