हाजीपुर, मार्च 26 -- चेहराकलां । सं.सू. बस्ती सरसिकन पंचायत के उपमुखिया मो. फैजल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने का मामला सामने आया है। पंचायत रोजगार सेवक विजय साह ने सरकारी काम में बाधा डालते हुए मारपीट करने सहित रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगाया है। कहा गया कि विजय साह मनरेगा तकनीकी सहायक सतीश प्रसाद के साथ मोहम्मदपुर टूरी गांव में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां उपमुखिया कुछ असामाजिक तत्वों के साथ आ धमके। निर्माणाधीन खेल मैदान का अभिलेख छीनते हुए रंगदारी की मांग की। रंगदारी मांग का विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की और कार्य रोक, अंजाम भुगतने के साथ जान से मार देने की धमकी दे गया। कटहरा थाने की पुलिस मामले में जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.