बस्ती, मार्च 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में सोमवार की सुबह अचानक बदल गया। घने बादलों के बीच से हल्की बूदाबांदी के साथ ही ओले भी पड़े। मटर के दाने बराबर ओले पड़ने से मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह करीब नौ बजे बादल छटने के साथ ही सूर्यदेव के दर्शन भी हो गए। हालांकि बीच-बीच में बादलों की आवाजाही बनी रही। शहर में करीब पांच बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद सुबह करीब सवा सात बजे हल्की बारिश संग ओले पड़े। वहीं छावनी इलाके के नटौवा, सेवरालाला, रामगढ़, भरथी का पुरवा, खेसुवा, जितियापुर, नाल्हीपुर में 5 से 7 मिनट हल्की बारिश संग मटर के दाने के बराबर ओले गिरे। उसके बाद बारिश बंद हो गई। बनकटी क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। लालगंज क्षेत्र गरज चमक के साथ हल्की बारिश हुई। हर्रैया में हल्की बारिश संग छोटे आकार के ओले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.