बस्ती, फरवरी 21 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थानाक्षेत्र के तिलकपुर के पास हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृत युवक की पहचान अमन कुमार (20) पुत्र सुजीत निवासी लाहिलवारा थाना कप्तानगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बाबत नगर थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.