बस्ती, मार्च 18 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के आठ ग्राम पंचायत सचिवों ने नियम विरूद्ध ग्राम पंचायत से बाहर जाकर दूसरे कम्प्यूटर सिस्टम से भुगतान किया है। इनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस डीपीआरओ बस्ती रतन कुमार ने जारी किया। उन्होंने कहा कि संतोषजनक उत्तर नहीं देने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। शोकॉज नोटिस में डीपीआरओ ने कहा कि निदेशक स्तर से निर्देश दिया गया है कि सभी ग्राम पंचायतों के सचिवालय में लगे कम्प्यूटर में पंचायत गेट-वे पोर्टल इंस्टाल करा दिया जाए। यहां से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल से संबंधित समस्त कार्य का संचालन किया जाए। ग्राम पंचायत संबंधी सभी भुगतान पंचायत गेट-वे के माध्यम से ग्राम सचिवालय में लगे कम्प्यूटर से ही किया जाए। ऐसा नहीं करने पर उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी। ग्राम पंचायत सचिवालय के कम्प्यूटर का आईपी एड्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.