बस्ती, जनवरी 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थानाक्षेत्र के डारीडीहा चौराहे के पास दो बहनों संग बाइक से जा रहे चचेरे भाई को दबंगों ने लाठी-डंडों से सरेराह पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना के अनुसार साहिल सिंह उर्फ विक्रांत सिंह, समसपुर थाना लालगंज अपनी दो बहनों के साथ गांव जा रहे थे। डारीडिहा चौराहे के पास पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने पुरानी रंजिश में बाइक रुकवा ली। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने युवक को गाड़ी से खींचकर सड़क पर पटक दिया और फिर बांस, डंडों, लात और घूंसों से टूट पड़े। दोनों बहनें अपने भाई को बचाने के लिए हमलावरों के सामने हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगा...