बस्ती, दिसम्बर 1 -- बस्ती, हिटी। मिशन शक्ति के तहत थाना कोतवाली के शिवा कालोनी में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना की टीम ने बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। साथ ही जन चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को उनके हक व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए साइबर फ्राड के प्रति सचेत किया गया। टीम में शामिल महिला हेड कांस्टेबल शांति यादव, कांस्टेबल सुनीता राणा, पीआरडी सुधा, पीआरडी दुर्गावती ने विभिन्न जानकारियां साझा कीं। चौपाल में करीब 50 की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत सरकार स्तर से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्प लाइन नंबरों और वूमेन पॉवर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 108, चाइल्ड लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला...