बस्ती, अगस्त 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के हर्रैया थानांतर्गत देवरी और समौड़ी गांवों में 13/ 14 अगस्त की देर रात चोरों ने फौजी समेत दो लोगों के घरों को खंगाल डाला। दोनों घरों से करीब नौ लाख से अधिक के जेवरात और नकदी उठा ले गए। सुबह जब गुरुवार को परिजन जागे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक हरिया तहसीलदार सिंह ने बताया कि छानबीन कर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि समौड़ी गांव में राम जियावन शुक्ला के घर में घुसे चोरों ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। राम जियावन के दो बेटे सेना में है। राम जियावन शुक्ला के अनुसार परिजन बरामदे में सोए हुए थे। अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बहुओं और पत्नी के गहने को चोर अलमारी, सूटकेस व बक्सा तोड़कर उठा ले गए। उनके अनुसार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.