बस्ती, जनवरी 8 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर बस्ती के छावनी थानांतर्गत विक्रमजोत के पास बन रहे रिंग रोड फ्लाईओवर पर गुरुवार की भोर में कोहरे के बीच एक पिकअप ने कार सवार को पीछे से ठोकर मार दी। तेज टक्कर के बाद कार सवार नीचे उतारे और पिकअप चालक को डांट-फटकार लगाने लगे। इसी बीच पीछे से आई ट्रक ने पिकअप में ठोकर मार दी। ठोकर लगने से पिकअप का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने हो गया और उस पर लदा संदिग्ध मांस सड़क पर पसर गया। यह देख पिकअप छोड़ चालक मौके से खिसक गया। कार व ट्रक चालक भी मौके से निकल गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रिंग रोड फ्लाईओवर निर्माण के चलते फोरलेन पर कुछ दूरी के लिए यातायात को वनवे कर दिया गया है। इसी के चलते गुरुवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे तीनों वाहन एक-एक...