बस्ती, फरवरी 17 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सोमवार की भोर गौर थानाक्षेत्र के मेहनिया रामदत्त में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गयी। सीओ संजय सिंह ने बताया कि घेराबंदी के दौरान आरोपी सलमान ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में गोली लगी है। उसका उपचार सीएचसी गौर में चल रहा है। मुठभेड़ में घायल बदमाश से पूछताछ करने सीओ हर्रैया संजय सिंह भी पहुंच गए हैं। सीओ के अनुसार पकड़ा गया आरोपी सलमान शातिर चोर है उसने एटीएम में चोरी का प्रयास किया था। दूसरी तरफ सोमवार की भोर गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। स्थानीय लोग अनहोनी की आंशका को लेकर भयभीत थे। कुछ देर बाद लोगों को पता चला कि बदमाश व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है तब लोगों ने चैन की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.