बस्ती, अप्रैल 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में वक्फ संपत्तियों की संख्या 5474 हैं। इन संपत्तियों का ब्योरा वामसी पोर्टल पर दर्ज है। अब इन संपत्तियों के सत्यापन व जांच की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक वक्फ संपत्ति को लेकर थर्ड पार्टी से कोई विवाद नहीं चल रहा है। जिले में भी वक्फ बोर्ड ने किसी प्रमुख स्थल के लिए दावा नहीं किया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोर्टल पर पहले से 5474 वक्फ की संपत्तियां दर्ज की गई है। अब इन संपत्तियों को एक-एक का सत्यापन कर रजिस्टर बनाने का काम शासन के निर्देश पर चल रहा है। सूची बनने के बाद इनका भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उसके बाद वक्फ संपत्तियों का वास्तविक विवरण पता चल पाएगा। जहां तक विवाद की बात है तो अभी प्रबंधन को लेकर आंतरिक तौर पर कुछ विवाद हो, लेकिन किसी थर्ड पार्टी से वक्...