बस्ती, जनवरी 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के मुंडेरवा थानांतर्गत वार्ड नंबर चार शास्त्रीनगर में एक व्यक्ति की संदिग्ध हाल में फंदे से लटकने की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार उसने पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर दिया और फिर बरामदे में लगे जंगले में मफलर का फंदा बनाकर उससे लटक गया। घरवालों की चीख-पुकार सुनकर किसी ने दरवाजा खोला। इसके बाद फंदे को काटकर आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां पहुंचते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पहले परिजन जहरले पदार्थ के सेवर को मौत का कारण बता रहे थे। बाद में फंदे से लटकने की बात सामने आई। घटनास्थल से मोफलर भी बरामद हुआ है। शव को कब्जे में लेकर पीएम कराया जा रहा है। मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.