बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती। जिले के लालगंज थानाक्षेत्र में एक युवक को घर से उठाकर ले जाने और मारने-पीटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। प्रकरण की शिकायत एसपी से की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। एसपी को दी गई तहरीर में लालगंज थानाक्षेत्र के परेवा निवासी लालचंद ने आरोप लगाया कि गत 16 मार्च को विपक्षी उसके घर आए और उनके बेटे सोनू को घर से उठा ले गए। आरोप है कि खंभे में बांधकर उसे मारापीटा। धारदार हथियार से उसके सिर पर वार भी किया गया, जिससे उनका बेटा बेहोश हो गया। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस चौकी पर की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। वहीं इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा रामअशोक यादव ने बताया कि 16 मार्च को शाम करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.