बस्ती, अगस्त 15 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम जिले के कलवारी थानाक्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में गैस सिलेंडर लगाते समय लीकेज होने से भीषण आग लग गई। हादसे में सात बच्चे समेत नौ लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल का इलाज स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम थानाक्षेत्र टेंगरिहा राजा गांव में रामफल पुत्र राम नयन के घर पर गांव के सुरेमन गैस सिलेंडर लगाने गए थे। जैसे ही वह सिलेंडर लगाने के बाद लीकेज चेक कर रहे थे। तभी अचानक आग फैल गई। जिसमे सुरेमन के अलावा सुमन (40) पत्नी रामफल, सिकंदर (12) पुत्र रामफल, रितेश (8) पुत्र सरबजीत, खुशी (6 )पुत्री सरब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.