बस्ती, फरवरी 4 -- बस्ती। शहर में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन हुआ। यह क्रिकेट एकेडमी विजय यादव क्रिकेट अकादमी की ओर से संचालित होगी। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम व आईपीएल खिलाड़ी राहुल तेवतिया, पूर्व क्रिकेटर विजय यादव, निदेशक उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ गजेंद्र नाथ तिवारी, अध्यक्ष मंडल क्रिकेट संघ गोरखपुर शफीक सिद्दीकी और सेंट जेवियर्स के निदेशक राजीव कुमार, एमडी सोनी कुमारी, निदेशक कोचिंग विजय यादव क्रिकेट एकेडमी अनिकेत उपाध्याय उपस्थित रहे। समारोह का संचालन इंजीनियर राहुल उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में डॉ. पीएस पटेल वरिष्ठ बालरोग विशेषज्ञ मौजूद रहे। जेवियर्स के मैदान पर काली मिट्टी की विकेट, मैकेनिकल रोलर, आधुनिक बॉलिंग मशीन, आधुनिक प्रैक्टिस नेट्स, मैच के लिए काली ...