बस्ती, फरवरी 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के पुरानी बस्ती थानांतर्गत पचपेड़िया मार्ग पर स्थित एक खाली प्लॉट में रविवार को दिन में कूड़ा बीनते वक्त दो बालिकाओं की करंट से झुलसकर मौत हो गई। टूटे पड़े केबल से खाली प्लॉट में जमा पानी में करंट फैलने से हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि कांशीराम आवास डारीडीहा निवासी मौलवी की 12 वर्षीय पुत्री काजल और अर्जुन की 10 वर्षीय बेटी करिश्मा रविवार को कूड़ा बीनने गई थीं। इन दोनों का परिवार वर्तमान में रेलवे स्टेशन के पास रहता है। काजल, करिश्मा के साथ दो और लोग कूड़ा बीनने गए थे। पचपेड़िया मार्ग पर खाली पड़े एक प्लॉट में लोग कूड़ा आदि फेंकते हैं। वहीं बिजली का केबल टूट कर गिरा हुआ था। प्लॉट में थोड़ा पानी भी जमा था। इससे वहां करंट फैल गया। कूड़ा बीनने पहुंचीं काजल और करिश्मा उसकी चपेट में आकर झुलस गईं। आसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.