गाजीपुर, सितम्बर 13 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक बालक-बालिका विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालक वर्ग के अंडर-19 में बस्ती ने मेरठ को 4-0, आजमगढ़ ने कानपुर को 2-0, आगरा ने अलीगढ़ को 1-0 से हराया। देवीपाटन और मिर्जापुर के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। वहीं वाराणसी ने मेरठ को 6-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मुरादाबाद को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में वाराणसी और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच मुकाबला होना था, लेकिन लखनऊ की टीम के अनुपस्थित रहने पर वाराणसी को वॉकओवर मिला। गोरखपुर ने अयोध्या को 5-0, लखनऊ ने सहारनपुर को 5-0, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने मिर्जापुर को 2-0, वाराणसी ने प्रयागराज को 9-0 और मिर्जापुर ने चित्रकूट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.