बस्ती, अक्टूबर 11 -- बस्ती। बनकटी क्षेत्र के सम्राट अशोक प्रभावंश बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित 69वीं बस्ती दक्षिणी क्षेत्रीय रैली का आयोजन जनता इंटर कॉलेज के मैदान में किया गया। इस रैली का समापन गुरूवार को की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुरेन्द्र तिवारी ने कहा गांव में खेल प्रतिभाओं की कमी नही है। वर्तमान सरकार उन्हे प्लेटफार्म दे रही है। खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य बना रहे युवाओं को सरकार ने नौकरियों में भी छूट देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि एकाग्रता खिलाड़ी का लक्ष्य होना चाहिए। एक लक्ष्य बनाकर किये गये गये प्रयासों को मंजिल जरूर मिलती है। वहीं सम्राट अशोक इ.का. के प्रबंधक डॉ. अनिल मौर्य ने कहा खेल में अनुशासन बहुत जरूरी है। इस दौरान प्रधानाचार्य विजय कुमार, भानुप्रकाश मिश्र, डॉ. अजीत मणि त्रिपाठी, रविंद्र त...