बस्ती, नवम्बर 23 -- बस्ती, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कर्मचारी संघ भवन के परिसर में रविवार को ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल की देखरेख में नई कार्यकारिणी का चयन हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, जनपद स्तरीय समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। दूसरे सत्र में सर्व सम्मत से अमरनाथ गौतम तीसरी बार अध्यक्ष घोषित निर्वाचित किया गया। सुनील दूबे संरक्षक, कुसुमलता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कुमार सत्यम सिंह उपाध्यक्ष, सुधीर सिंह मंत्री, अखिलेश शुक्ल संयुक्त मंत्री, अनुरोध श्रीवास्तव संगठन मंत्री, राजमंगल दूबे कोषाध्यक्ष, फिरोज खान लेखा सम्प्रेक्षक, राकेश पांडेय प्रांतीय प्रतिनिधि घोषित किए गए। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के...