बस्ती, जनवरी 8 -- बस्ती। जनपद में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अज्ञात चोरों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते वे ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सोनहा थानाक्षेत्र का है, जहां सर्द रात में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर क्षेत्र में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के बरगदवा गांव में अज्ञात चोरों ने मनीष और पप्पू के घरों में छत के रास्ते घुसकर भीषण चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरों से नकदी सहित लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया और गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है और वे रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने...