बस्ती, जनवरी 11 -- कप्तानगंज, हिन्दुस्तान संवाद। अयोध्या के स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय 'प्रदेश स्तरीय सब-जूनियर बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता' में बस्ती मंडल की होनहार खिलाड़ी अंशू ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। डिस्कस थ्रो (चक्र प्रक्षेपण) स्पर्धा में अंशू के शानदार प्रदर्शन ने न केवल जिले, बल्कि पूरे बस्ती मंडल का नाम रोशन किया है। 9 और 10 जनवरी को आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में यूपी के सभी मंडलों के शीर्ष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। बेहतर प्रदर्शन करते हुए अंशू ने अपनी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में दूसरा स्थान आजमगढ़ मंडल की साक्षी और तीसरा स्थान मेरठ की ईशु को मिला। पदक तालिका में शीर्ष पर रहकर अंशू ने ग्रामीण खेल प्रतिभा की शक्ति का परिचय दिया। स्वर्ण पद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.