जमशेदपुर, जून 16 -- जमशेदपुर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की कई बस्तियों का दौरा कर वहां की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कदमा थाना अंतर्गत न्यूरानी कुदर क्षेत्र में पुलिया टूट चुकी है, जिससे रात में कई लोग नाले में गिर रहे हैं। सफाई व्यवस्था भी नाम मात्र की है।सोनारी के बिरसा बस्ती एवं सिद्ध कानून बस्ती में छह महीने से नालियां जाम हैं। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।देवेंद्र सिंह ने कहा कि वे इन समस्याओं के समाधान हेतु जमशेदपुर नगर उप प्रशासक कृष्ण कुमार से मिलेंगे। उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में धरातल पर कोई विकास नहीं हो रहा है। सफाई, स्वास्थ्य और जनकल्याण यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.