धनबाद, दिसम्बर 6 -- झरिया। बाबा साहब डॉ़ भीम राव आंबेडकर की 70 वीं पुण्यतिथि शनिवार को बस्ताकोला गौशाला मोड़ में मनाया गया। उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा की अध्यक्षता करते हुए लोजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुद्रिका पासवान ने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर देश को अमूल्य भेंट संविधान के रूप में दिया है। उनके संघर्ष के कारण उन्हें भारत रत्न की उपाधि दी गई। संचालन रामसेवक पासवान ने किया। उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा हर भारतीय का कर्तव्य है। हमें धर्म वर्ण जाति भेद भूल कर पहले संविधान के लिए आगे आना होगा। समाजसेवी बिहारी लाल चौहान ने कहा कि संविधान में सभी वर्गों को उनका अधिकार दिया है। यह बाबा साहब के सोच को दर्शाता है। मौके पर बबलू पासवान, मिथलेश पासवान, गणेश निषाद, नवल किशोर पासवान, राजेंद्र पासवान, विनोद सिंह, संजय मिस्त्री, महेंद्र पासव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.