मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने कपूर कंपनी स्थित हुल्का मंदिर पर लगने वाले बसौड़ा मेले में गैर हिंदू की दुकानें न लगवाने की मांग की है। इसको लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन भी किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि होली के बाद हुल्का मंदिर पर बसौड़े का मेला लगता है। यह मेला हिंदू समाज की आस्था का प्रतीक है। मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश से हिंदू समाज की पवित्रता को ठेस पहुंचती है। इसलिए मेले में किसी भी गैर हिंदू का दुकानें अथवा स्थान आवंटित न किया जाए। प्रदर्शन में गौरव सैनी, आनंद प्रजापति, चरण सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव,रोहित भटनागर, इशांक भारद्वाज,सुशांत गुप्ता,भूप सिंह,हर्षित, सुनील, गौतम पाल मनोज आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...