लखीमपुरखीरी, अगस्त 21 -- एआरटीओ व एआरएम ने बुधवार को शहर के एलआरपी चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एलआरपी चौराहे से अनधिकृत रूप से वाहन संचालित होने की शिकायतों पर दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इस दौरान 10 वाहनों का चालान किया गया वहीं छह वाहनों को निरुद्ध किया गया। इसमें दो बसें भी शामिल हैं। इस कार्रवाई से अवैध रूप से सवारियां ढोने वाले वाहन चालकों में हड़कम्प मच गया। एआरटीओ प्रशासन शांतिभूषण पाण्डेय ने बताया कि बस यूनियन पदाधिकारियों की शिकायत पर एआरएम सड़क परिवहन निगम के साथ बुधवार को एलआरपी चौराहे के आसपास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। नियम विरुद्ध संचालित वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों का चालान किया गया। वहीं छह वाहनों को सीज किया गया है। इसके अलावा नेपाल सीमा के गौरीफंटा में विशेष चेकिंग अभियान चलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.