नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। डीटीसी में कर्मचारियों की ड्यूटी जल्द ही बदली जाएगी। दिल्ली परिवहन निगम की बसों में सुरक्षा के लिए तैनात होमगार्ड को वापस उनके विभागों में भेजा जाएगा। उनके स्थान पर डीटीसी के नियमित ड्राइवरों को प्रशिक्षण देकर सुरक्षा में तैनात किया जाएगा। करीब दो सप्ताह पूर्व डीटीसी मुख्यालय में सभी अनुभागों के साथ हुई वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में कई बिंदुओं पर मंथन हुआ। इसमें डीटीसी में तैनात दो हजार होमगार्ड को उनके मूल विभाग में वापसी पर भी मंथन किया गया। दरअसल, बीते दिसंबर में उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभाग में होमगार्ड की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने बताया था कि डीटीसी में सीएनजी बसों को हटाकर बड़ी संख्या में देवी बसों को लाया गया है। इनमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.