अलीगढ़, अक्टूबर 27 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। त्योहार बीतने के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ टूट रही है। रविवार को बस स्टैंड पर इतनी भीड़ रही कि बसों में पैर रखने की जगह तक नहीं थी। साथ ही रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेन से जाने वालों की संख्या अच्छीखासी रही। बस अड्डे पर ज्यादातार लोग हरियाणा की बस के लिए परेशान दिखे। परिवहन निगम में त्योहार को देखते हुए भले ही 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया हो। लेकिन ये बसें भी यात्रियों की भीड़ के आगे नाकाफी हो रही हैं। रविवार की भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त बसों की दरकार लगी। सारसौल बस स्टैंड यात्रियों से खचाखच भरा हुआ था। कोई नोयडा, कोई पलवल तो बल्लभगढ़ की बस के इंतजार में दिखा। बस आते ही लोग उस पर टूट रहे थे। यहां तक की बस में बैठी सवारियों को उतरने का रास्ता तक नहीं दिया जा रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.