अलीगढ़, जनवरी 24 -- असर अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क निर्माण के बीच शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इसे लेकर गुरुवार को एसएसपी नीरज कुमार जादौन कार्यालय में सुनवाई के दौरान सारसौल चौराहे पर औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। रोडवेज बसें सड़क पर खड़े होकर सवारियां भर रही थीं, जिसके चलते जाम लग रहा था। यहां तक कि एंबुलेंस जाम में फंसी थीं। जबकि यातायात पुलिसकर्मी सामने मौजूद थे। इस लापरवाही पर एसएसपी ने इंस्पेक्टर यातायात समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। शहर में सड़क निर्माण के चलते इन दिनों यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। रामघाट रोड, मैरिस रोड, स्वर्ण जयंती नगर में दिनभर वाहनों की कतार लगी रहती है। वहीं, शहर के इंट्री प्वाइंट्स पर भी बुरा हाल है। लगातार इसकी शिकायतें आ रही थीं। आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने इस समस्या...