कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। चुनावी माहौल का असर अब यात्रियों की आवाजाही पर भी दिखने लगा है। झारखंड के कोडरमा से सटे नवादा जिले की ओर जाने वाले यात्रियों को इन दिनों भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है। बसों की संख्या में भारी कमी आने के कारण यात्रियों को कोडरमा स्टेशन पर घंटों इंतजार के बाद भी सीट नहीं मिल पा रही है, और उन्हें खड़े-खड़े यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। आम दिनों में कोडरमा से नवादा, बिहार शरीफ, रजौली और फतेहपुर के लिए प्रतिदिन लगभग 40 से 50 बसें चलती हैं। कोडरमा जंक्शन से सुबह साढ़े चार बजे से लेकर शाम तक यात्रियों को आसानी से बसें मिल जाती थीं। लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर कई बसों को प्रशासन द्वारा चुनावी कार्य में लगाया गया है, जिसके कारण वर्तमा...