सहारनपुर, सितम्बर 6 -- बसेड़ा गांव में शनिवार रात ग्रामीणों ने चुराई गई भैंस के साथ पशु चोरों को घेर लिया। पशु चोरों ने ग्रामीण पर पिकअप चढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने इकट्ठा हो उन्हें घेर लिया, ग्रामीणों से घिरता देख चोर अपनी पिकअप छोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने 112 को दी। सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची पुलिस को देख ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पहुंचे सीओ रविकांत पराशर ने ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पशुपालक अशोक शनिवार रात पशु घेर में बांध घेर का ताला लगा घर चला गया था। सुबह करीब तीन बजे वह पशुओं को चारा डालने गया, तो उसे भैंस गायब मिली। घर से भैंस गायब देख उसके होश उड़ गए उसने इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों को दी। ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.