बक्सर, मार्च 3 -- इटाढ़ी, एक संवाददाता। बसुधर पंचायत में पैक्स चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से प्रारंभ हो गई। महिला गांव निवासी साहब दयाल ओझा के पुत्र संजय कुमार ओझा ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि, प्रबंध कार्यकारिणी समिति सदस्य के लिए तीन अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा भरा है। राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा बसुधर पैक्स चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद पंचायत में पैक्स चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। पैक्स चुनाव में दो-दो हाथ आजमाने के लिए अभ्यर्थी नामांकन पत्र दाखिल करना प्रारंभ कर दिए हैं। सोमवार एवं मंगलवार दो दिन नामांकन करने की तारीख मुकर्रर की गई थी। जिसके तहत पहले दिन चार अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मंगलवार को नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है। बताते चलें कि, नामांकन पत्रों की समीक्षा 5 ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.