बागपत, जून 13 -- क्षेत्र के बसी गांव के लोगों को अब यात्रा के लिए लंबा पैदल सफर नहीं करना पड़ेगा। गुरुवार को गांव से सहारनपुर तक के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत हो गई। बस को विधिवत पूजा अर्चना के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया। बसी गांव 21वीं सदी में प्रवेश के बावजूद यातायात सुविधाओं से वंचित था। ग्रामीणों को रेलवे स्टेशन तक पहुंचने के लिए 3 से 4 किलोमीटर और बस सेवा के लिए 7 से 8 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नही होगा। गुरूवार को बडौत डिपो ने बसी से सहारनपुर तक सीधी चलने वाली रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए बस की विधिवत पूजा अर्चना की। परिवहन विभाग के अधिकारियों को गुलदस्ते भेंटकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि बस बागपत, बड़ौत और शामली होते हुए सहारनपुर जाएगी और वहीं से लौटकर दोबारा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.