गुमला, अप्रैल 4 -- बसिया। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में सत्र 2025-26 की पढ़ाई गुरुवार से हवन-पूजन के साथ शुरू हुई। पुरोहित कामेश्वर होता ने मां सरस्वती की पूजा कर सत्र की शुभ शुरुआत की।प्राचार्य अभिमन्यु महतो ने छात्रों का स्वागत करते हुए समय के सदुपयोग और पढ़ाई में समर्पण की सलाह दी। उन्होंने छात्रों को चुनौतियों का सामना करने और शिक्षकों द्वारा दिए गए कार्यों को पूर्ण करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के उतर्राद्ध में प्रबंधन समिति, शिक्षक, अभिभावक और छात्र-छात्राओं ने सामूहिक भोजन किया। मौके पर सचिव सुनील कुमार,शंकर साहू,भुनेश्वर साहू, पुष्पा देवी सहित विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.