गुमला, जून 11 -- बसिया। राजी पड़हा प्रार्थना सभा के तत्वावधान में मंगलवार को प्रखंड के तेतरा गांव निवासी युवक जेम्स तिर्की ने ईसाई धर्म छोड़कर अपने मूल धर्म सरना धर्म में घर वापसी किया। घर वापसी सरना विधि विधान से पहान राजू उरांव और मनोहर उरांव द्वारा कराया गया। घर वापसी के बाद जेम्स तिर्की का गुमला करमटोली निवासी मंजू उरांव के साथ सरना विधि विधान से विवाह भी करवाया गया। इस दौरान राजी पड़हा प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय प्रचारिका चिंतामणि उरांव, सरना धर्म बाबा संजय उरांव, विजय उरांव, संतकुमार उरांव, मनोहर उरांव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.