गुमला, मार्च 6 -- बसिया प्रतिनिधि। रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर जिले के बसिया प्रखंड स्थित दक्षिणी कोयल नदी पर बने संकरे पुल की जर्जर स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पथ निर्माण विभाग की एक तकनीकी टीम ने स्थल निरीक्षण किया। सहायक अभियंता सुनील कुमार के नेतृत्व में टीम ने पुल का सर्वेक्षण कर नए पुल के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की। इस पुल का निर्माण लगभग 60 वर्ष पहले हुआ था। उस समय यह पुल यातायात के लिहाज से पर्याप्त था,लेकिन समय के साथ बढ़ते वाहनों के दबाव और पुल की कमजोर होती संरचना के कारण यह अब खतरनाक बन चुका है। संकरे और जर्जर पुल के चलते यहां आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। जिससे लोगों की जान जोखिम में रहती है। स्थानीय ग्रामीणों,जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने कई बार इस पुल के पुनर्निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.