गुमला, जुलाई 20 -- बसिया, प्रतिनिधि। सावन के पावन महीने में बसिया प्रखंड स्थित प्राचीन महादेव कोना मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बना हुआ है। भगवान शिव को समर्पित यह मंदिर धार्मिक,सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यहां स्वंय शिवलिंग प्रकट हुआ था। मंदिर परिसर में मुख्य शिवालय के साथ मां काली और हनुमान के मंदिर, साथ ही कई अन्य शिवलिंग भी विराजमान हैं। जो श्रद्धालुओं की आस्था को और गहराई प्रदान करता है। मुख्य पुजारी अक्षयनाथ गोसाल और स्थानीय श्रद्धालुओं का विश्वास है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भोलेनाथ जरूर स्वीकार करते हैं। सावन में हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंच कर जलाभिषेक, पूजा-अर्चना और अखंड हरिकीर्तन में भाग लेते हैं। सावन के अंतिम तीन दिनों में भव्य भंडारा और कीर्तन का आयोजन होता ह...