गुमला, फरवरी 13 -- बसिया प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के कलिगा पंचायत में मनरेगा योजना के तहत मशीनों से कार्य कराए जाने के आरोपों के बाद शुक्रवार को बीडीओ सुप्रिया भगत की उपस्थिति में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एसबी ठाकुर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मुखिया, मनरेगा मेट, रोजगार सेवक, जेसीबी मशीन मालिक, कथित ठेकेदार तथा ग्रामीणों से पूछताछ की गई। कई ग्रामीणों ने टीम के समक्ष स्वीकार किया कि सड़क निर्माण कार्य में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई कर ट्रैक्टरों के माध्यम से ढुलाई की गई। एक स्थानीय किसान ने आरोप लगाया कि उसके खेत से मिट्टी काटी गई है । जिससे उसका खेत खेती लायक नहीं रही । ग्रामीणों ने यह भी शिकायत की कि मजदूरों को काम देने के बजाय मशीनों से कार्य कराया जा रहा है, जो मनरेगा के उद्देश्य के वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.