मऊ, सितम्बर 9 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ किलोमीटर लम्बी बसियाराम-हेड कैनाल मार्ग डेढ़ साल से बदहाल पड़ा हुआ है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत दे रहें हैं। साथ ही साथ बदहाल मार्ग होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो जाते हैं। दो दर्जनों से अधिक गांवों को सम्पर्क मार्ग से जोड़ने वाले इस मार्ग के जीर्णोद्वार के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से गुहार लगाया, बावजूद इसके मार्ग की स्थिति जस की तस पड़ी हुई है। मार्ग बदहाल होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है। दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत बसियाराम-हेड कैनाल प्रमुख मार्गों में शामिल है। इस मार्ग से होकर दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। लेकिन हालत यह है कि लगभग डेढ़ साल से अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.