सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश सचिव (पिछड़ा-अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ) सह अखिल भारतीय विकलांग संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामबाबू शाह ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर डुमरा प्रखंड अंतर्गत सोनबरसा-सुरसंड मुख्य सड़क पर बसवरिया चौक और मोहनपुर बाजार क्षेत्र में रोड ब्रेकर निर्माण की मांग की है। उन्होंने आवेदन में बताया कि बसवरिया चौक पर भारतीय स्टेट बैंक कृषि प्रांगण बाजार समिति शाखा तथा राम-जानकी मंदिर स्थित है, जबकि मोहनपुर बाजार के पास राम-जानकी मंदिर और महादेव मंदिर हैं। इन स्थानों के पहले और बाद में रोड ब्रेकर नहीं होने से तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। श्री शाह ने कहा कि सोनबरसा-सुरसंड मार्ग एक प्रमुख मुख्य सड़क है, जहां से बड़े और छोटे वाहन, टेंपो, ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल और साइकिल का भा...